scorecardresearch
Thursday, 5 February, 2026
होमदेशखदान विस्फोट को लेकर असम सरकार मेघालय के संपर्क में है: हिमंत

खदान विस्फोट को लेकर असम सरकार मेघालय के संपर्क में है: हिमंत

Text Size:

गुवाहाटी, पांच फरवरी (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में कोयला खदान में हुए विस्फोट को लेकर सरकार मेघालय के मुख्यमंत्री के संपर्क में है।

मेघालय में हुए इस विस्फोट में कम से कम 18 मजदूर मारे गए।

उन्होंने कहा कि मृतकों में कुछ असम के हो सकते हैं, लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पूर्वी जयंतिया हिल्स में कोयला खदान विस्फोट में हुई जानमाल की हानि से मैं बहुत दुखी हूं। शोक की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं।’’

उन्होंने कहा कि असम सरकार इसको लेकर मेघालय सरकार और पूर्वी जयंतिया हिल्स जिला प्रशासन के संपर्क में है।

भाषा

यासिर पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments