scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअसम: बारपेटा में आभूषण की दुकान में हुई डकैती के सिलसिले में चार लोग पकड़े

असम: बारपेटा में आभूषण की दुकान में हुई डकैती के सिलसिले में चार लोग पकड़े

Text Size:

बारपेटा, 21 फरवरी (भाषा) असम के बारपेटा जिले में आभूषण की दुकान में हुई सशस्त्र डकैती के सिलसिले में चार लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रतिष्ठान के प्रबंधक दिंपल तालुकदार के अनुसार, शुक्रवार दोपहर को बारपेटा रोड कस्बे में स्थित आभूषण दुकान में पांच लोगों ने हथियारों के बल पर कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया और कथित डकैती को अंजाम दिया।

प्रबंधक ने बताया कि उन्होंने कर्मचारियों के हाथ और मुंह बांध दिए जिससे कुछ को मामूली चोटें भी आईं।

उन्होंने दावा किया कि लगभग 25 करोड़ रुपये के आभूषण और नकदी लूट ले गए।

पुलिस ने बताया कि इस मामले के संबंध में गोलपारा जिले से चार लोगों को हिरासत में लेने के बाद यहां लाया गया है

भाषा तान्या पवनेश

पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments