नगांव, 24 अप्रैल (भाषा) असम में नगांव की एक अदालत ने कार्बी आंगलोंग में दो लोगों की भीड़ द्वारा पीटकर हत्या किये जाने के मामले में दोषी पाए गए सभी 20 आरोपियों को शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनाई।
यह घटना आठ साल पहले हुई थी।
जिला सत्र न्यायाधीश डी. जे. महंता ने प्रत्येक दोषी पर बीस-बीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
भीड़ ने वर्ष 2018 में बच्चा चुराने के संदेह में दो लोगों की पीटकर हत्या कर दी थी।
अदालत ने सोमवार को इस मामले में कुल 45 आरोपियों में से 20 को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया था।
इस मामले में कुल 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि तीन नाबालिग आरोपी वर्तमान में जोरहाट किशोर सुधार गृह में बंद हैं।
भाषा सुरेश दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.