scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशआसाराम ने बलात्कार मामले में सजा के खिलाफ गुजरात उच्च न्यायालय का रुख किया

आसाराम ने बलात्कार मामले में सजा के खिलाफ गुजरात उच्च न्यायालय का रुख किया

Text Size:

अहमदाबाद, 16 मार्च (भाषा) गुजरात उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को स्वयंभू संत आसाराम की वह याचिका सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार को स्वीकार कर ली, जिसमें बलात्कार के मामले में निचली अदालत के हालिया आदेश को चुनौती दी गई है।

वर्ष 2013 में एक पूर्व महिला अनुयायी द्वारा दायर शिकायत के आधार पर गांधीनगर सत्र अदालत ने इस साल जनवरी में आसाराम को बलात्कार के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

न्यायमूर्ति एस.एच. वोरा और न्यायमूर्ति मौना भट्ट की खंडपीठ ने बृहस्पतिवार को अपील पर संक्षिप्त सुनवाई की और इसे अंतिम सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया।

सत्र अदालत ने आसाराम को बलात्कार और गलत तरीके से बंधक बनाने का दोषी ठहराया था।

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments