scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने निजी शिक्षण संस्थानों की कड़ी निगरानी का आह्वान किया

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने निजी शिक्षण संस्थानों की कड़ी निगरानी का आह्वान किया

Text Size:

ईटानगर, 19 मार्च (भाषा) राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) के टी परनाइक ने बृहस्पतिवार को अरुणाचल प्रदेश निजी शैक्षणिक संस्थान नियामक आयोग (एपीपीईआईआरसी) को राज्य भर के निजी संस्थानों में पारदर्शी, योग्यता-आधारित प्रवेश, अनुसंधान मानकों की कड़ी निगरानी और बुनियादी ढांचे के मानदंडों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि लोक भवन में एपीपीईआईआरसी के अध्यक्ष त्सेरिंग नकसांग के साथ बैठक के दौरान राज्यपाल ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में शैक्षणिक विश्वसनीयता एवं मानकों को बनाए रखने के लिए आयोग को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और राज्य सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार कड़ा गुणवत्ता नियंत्रण लागू करना चाहिए।

परनाइक ने इस बात पर जोर दिया कि आयोग को निजी शिक्षण संस्थानों के कामकाज की नियमित रूप से समीक्षा करनी चाहिए, नियामक मानदंडों का पालन सुनिश्चित करना चाहिए और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बनाए रखने के लिए उन्हें जवाबदेह ठहराना चाहिए।

बैठक के दौरान, एपीपीईआईआरसी के अध्यक्ष ने राज्यपाल को आयोग द्वारा की गई गतिविधियों और पहल के बारे में जानकारी दी। सदस्यों ने उन्हें विभागीय स्तर पर लंबित कई मामलों से भी अवगत कराया जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।

परनाइक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उठाए गए मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के साथ उठाया जाएगा और समय पर समाधान के लिए आवश्यक चर्चाएं शुरू की जाएंगी।

भाषा शफीक रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments