scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअरुणाचल उपचुनाव: एकमात्र उम्मीदवार का नामांकन पत्र वैध पाया गया

अरुणाचल उपचुनाव: एकमात्र उम्मीदवार का नामांकन पत्र वैध पाया गया

Text Size:

ईटानगर, आठ फरवरी (भाषा) मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) लिकेन कोयू ने बुधवार को बताया कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले की लुमला विधानसभा सीट पर 27 फरवरी को होने वाले उपचुनाव में एकमात्र उम्मीदवार भाजपा की शेरिंग ल्हामू का नामांकन पत्र वैध पाया गया है।

कोयू ने बताया कि लुमला निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी 10 फरवरी को अपराह्न तीन बजे उम्मीदवारी वापस लेने के अंतिम घंटे के तुरंत बाद एकमात्र उम्मीदवार के विधिवत चुने जाने की घोषणा करेंगे।

हालांकि पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) ने एक पूर्व ग्राम प्रधान को अपने उम्मीदवार के रूप में नामित किया था, लेकिन वह दौड़ से हट गए और अपना नामांकन दाखिल नहीं किया।

ल्हामू लुमला के विधायक जंबे ताशी की पत्नी हैं, जिनकी मृत्यु के कारण उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी।

ताशी ने 2009 से लगातार तीन बार निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

पूर्वोत्तर राज्य में विधानसभा चुनाव अगले साल लोकसभा चुनाव के साथ होने हैं।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments