scorecardresearch
Saturday, 14 September, 2024
होमदेशअरुण गोयल क्रोएशिया में भारत के अगले राजदूत नियुक्त

अरुण गोयल क्रोएशिया में भारत के अगले राजदूत नियुक्त

Text Size:

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) अरुण गोयल को क्रोएशिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गोयल एक सेवानिवृत्त नौकरशाह हैं। इससे पहले वह भारत के चुनाव आयुक्त के रूप में कार्य कर चुके हैं।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान में कहा, ‘अरुण गोयल को क्रोएशिया गणराज्य में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। उम्मीद है कि वह शीघ्र ही कार्यभार संभालेंगे।’

उन्हें नवंबर 2022 में चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। उन्होंने मार्च 2024 में पद से इस्तीफा दे दिया था।

चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्ति से पहले उन्होंने पंजाब कैडर के 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी के रूप में कार्य किया, जिसके बाद उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments