scorecardresearch
शनिवार, 5 जुलाई, 2025
होमदेश24 अप्रैल : सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन

24 अप्रैल : सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।

दुनिया के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाने वाले सचिन रमेश तेंदुलकर ने बहुत छोटी उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था और एक समय सबसे कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज था। वह देश के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्हें ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया।

देश-दुनिया के इतिहास में 24 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :

1877 : रूस ने ऑटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

1898 : स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1920 : पोलैंड की सेना ने यूक्रेन पर हमला किया।

1954 : ब्रिटिश सरकार ने कीनिया के विद्रोहियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया।

1954 : ऑस्ट्रेलिया और तत्कालीन सोवियत संघ ने राजनयिक संबंध समाप्त किए।

1960 : दक्षिण पर्शिया में आए भीषण भूकंप में 500 लोगों की मौत।

1967 : तत्कालीन सोवियत संघ के अंतरिक्ष यात्री व्लादिमीर कोमारोव एक अंतरिक्ष अभियान के दौरान दम तोड़ने वाले पहले व्यक्ति थे। पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश करने के कुछ देर बाद उनके अंतरिक्ष यान के पैराशूट के तार उलझ गए और वह कई मील की ऊंचाई से धरती पर आ गिरे।

1973 : ‘भारत रत्न’ से अलंकृत ‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन रमेश तेंदुलकर का मुंबई में जन्म।

1974 : प्रख्यात हिंदी कवि रामधारी सिंह दिनकर का निधन।

1975 : जैन धर्म के अनुयायियों ने भगवान महावीर के निर्वाण की 2500वीं जयंती मनाई।

2011 : आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का निधन।

2013 : बांग्लादेश की राजधानी ढाका में इमारत गिरने से सैकड़ों लोगों की मौत।

भाषा

देवेंद्र पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments