scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशभाजपा शासित राज्यों में दलित विरोधी घटनाएं आम हुईं : राहुल

भाजपा शासित राज्यों में दलित विरोधी घटनाएं आम हुईं : राहुल

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ओडिशा की एक घटना का हवाला देते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में दलित विरोधी अपराध की घटनाएं आम होती जा रही हैं, क्योंकि उसकी राजनीति ही नफरत और ऊँच-नीच पर टिकी है।

उन्होंने ओडिशा में दो दलित युवकों के साथ कथित अमानवीय व्यवहार की घटना का हवाला देते हुए भाजपा पर निशाना साधा।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘ओडिशा में दो दलित युवकों को घुटनों पर चलने, घास खाने और गंदा पानी पीने पर मजबूर करना सिर्फ अमानवीय नहीं, बल्कि मनुवादी सोच की बर्बरता है।’

उनके अनुसार, यह घटना उन लोगों के लिए आईना है, जो कहते हैं कि जाति अब मुद्दा नहीं रही।

राहुल गांधी ने दावा किया कि दलितों की गरिमा को रौंदने वाली हर घटना, बाबा साहेब के संविधान पर हमला है तथा बराबरी, न्याय और मानवता के ख़िलाफ़ साजिश है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में ऐसी घटनाएं आम होती जा रही हैं, क्योंकि उनकी राजनीति ही नफरत और ऊंच-नीच पर टिकी है, विशेषकर ओडिशा में एससी, एसटी और महिलाओं के ख़िलाफ़ अत्याचार चिंताजनक रूप से बढ़े हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए। देश संविधान से चलेगा, मनुस्मृति से नहीं।’

भाषा हक दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments