scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशझारखंड में महिला पुलिसकर्मी की मौत के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

झारखंड में महिला पुलिसकर्मी की मौत के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

रांची, 23 जुलाई (भाषा) झारखंड की राजधानी रांची में वाहन से कुचलकर एक महिला पुलिस अधिकारी की मौत के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में यह दूसरी गिरफ्तारी है।

रांची के पुलिस अधीक्षक अंशुमान कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ हमने शुक्रवार को एक और व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। बाद में, मामले का मुख्य आरोपी प्रतीत होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।’’

पुलिस उप-निरीक्षक संध्या टोपनो (32) 20 जुलाई को रांची के तुपुदाना इलाके में वाहनों की जांच कर रही थीं, तभी तेज गति से आ रहे एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। वाहन से कथित तौर पर मवेशियों की तस्करी की जा रही थी।

भाषा

शफीक सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments