scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशअन्नपूर्णा देवी ने पश्चिम बंगाल चुनाव में महिलाओं, युवाओं से बड़ी संख्या में मतदान का आग्रह किया

अन्नपूर्णा देवी ने पश्चिम बंगाल चुनाव में महिलाओं, युवाओं से बड़ी संख्या में मतदान का आग्रह किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बुधवार को मतदाताओं से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्साहपूर्वक भाग लेने का और रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आह्वान किया ताकि लोकतंत्र को अधिक सशक्त बनाया जा सके।

पश्चिम बंगाल की 142 विधानसभा सीट पर दूसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी है।

मतदान के दिन एक संदेश में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने सभी मतदाताओं से ‘‘लोकतंत्र के इस उत्सव’’ में भाग लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

केंद्रीय मंत्री देवी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान का दूसरा चरण है। मैं सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महान उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लेने, रिकॉर्ड संख्या में अपना वोट डालने तथा हमारे लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने एवं भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील करती हूं।’’

मंत्री ने पश्चिम बंगाल की महिलाओं और युवाओं से विशेष अपील करते हुए उनसे बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपना वोट डालने का आग्रह किया।

पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीट में से 152 सीट के लिए पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था।

भाषा सुरभि अविनाश

अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments