scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशआंध्र प्रदेश: पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे अपहरण और हत्या के आरोपी पर गोली चलाई

आंध्र प्रदेश: पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे अपहरण और हत्या के आरोपी पर गोली चलाई

Text Size:

ताडीपत्री, 27 मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश पुलिस ने अपहरण और हत्या के आरोपी एक व्यक्ति पर तब गोली चलाई, जब उसने कथित तौर पर भागने की कोशिश में पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, सर्वेश कुमार पर आरोप है कि उसने बृहस्पतिवार को अनंतपुर जिले में याडिकी मंडल के कुंदनकोट गांव में एक लड़के का गला घोंटकर और लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

एक बयान में कहा गया है,‘‘ अपहरण और हत्या का आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, इसलिए ताडीपत्री पुलिस ने उस पर गोली चलाई, उसका पीछा किया एवं फिर उसे गिरफ्तार कर लिया।’’

बयान के अनुसार जब पुलिस अपराध स्थल का मुआयना कर रही थी तभी आरोपी ने बीयर की खाली बोतल से पुलिसकर्मियों पर हमला किया, ऐसे में पेद्दावदुगुरु के निरीक्षक रमा सुब्बैया ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं।

बयान के मुताबिक आरोपी के हमले में पुलिसकर्मी सुब्बैया एवं वेंकटेश घायल हो गये जबकि गोली लगने से आरोपी भी जख्मी हो गया। तीनों का इलाज चल रहा है।

भाषा प्रचेता नेत्रपाल राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments