scorecardresearch
शुक्रवार, 23 मई, 2025
होमदेशआंध्र प्रदेश: जल शक्ति मंत्री पाटिल, मुख्यमंत्री नायडू ने संयुक्त जल प्रबंधन योजनाओं पर चर्चा की

आंध्र प्रदेश: जल शक्ति मंत्री पाटिल, मुख्यमंत्री नायडू ने संयुक्त जल प्रबंधन योजनाओं पर चर्चा की

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 मई (भाषा) केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ जल प्रबंधन और राज्य के विकास एजेंडे पर सहयोगात्मक रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए बैठक की।

इस चर्चा में नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू, जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी और केंद्र व राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। पाटिल ने बैठक को ‘महत्वपूर्ण’ बताते हुए कहा कि इसमें ‘जल शक्ति मंत्रालय और आंध्र प्रदेश राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा’ शामिल थी।

उन्होंने कहा कि बातचीत में ‘जल प्रबंधन और राज्य के समग्र विकास के लिए संयुक्त प्रयासों’ पर ध्यान केंद्रित किया गया। पाटिल ने शुक्रवार को मिजोरम के मुख्यमंत्री पुल लालधोमा के साथ भी बैठक की।

उन्होंने कहा कि इस बैठक में जल संसाधनों और विकास से संबंधित कई राज्य-विशिष्ट चिंताओं पर चर्चा की गई।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “केंद्र और राज्य मिलकर पूर्वोत्तर भारत के विकास को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

भाषा जितेंद्र मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments