scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशआंध्र प्रदेश अग्निकांड : नीतीश ने बिहार के मजदूरों की मौत पर जताया शोक

आंध्र प्रदेश अग्निकांड : नीतीश ने बिहार के मजदूरों की मौत पर जताया शोक

Text Size:

पटना, 14 अप्रैल (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आंध्र प्रदेश में एलुरु जिले के अक्की रेड्डीगुडेम में स्थित एक रसायन फैक्टरी में आग लगने की घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए इस हादसे में बिहार के कुछ मजदूरों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

बुधवार रात फैक्टरी के एक रिएक्टर में विस्फोट होने के कारण छह कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य झुलस गए। मृतकों में से चार बिहार के बताए जा रहे हैं।

नीतीश ने हादसे में मृत बिहार के श्रमिकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये तथा हादसे में घायल हुए बिहार के मजदूरों को 50-50 हजार रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि आंध्र प्रदेश सरकार से आवश्यक समन्वय के साथ घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करें तथा मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था भी करें।

भाषा अनवर

मनीषा वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments