scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशआंध्र प्रदेश : डीआरआई ने रेलवे स्टेशन से 4.21 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया

आंध्र प्रदेश : डीआरआई ने रेलवे स्टेशन से 4.21 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया

Text Size:

विशाखापत्तनम, 11 मार्च (भाषा) राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने श्रीकाकुलम रेलवे स्टेशन पर दो लोगों के पास से 4.21 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना बरामद किया गया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

खुफिया सूचना के आधार पर डीआरआई विशाखापत्तनम के अधिकारियों ने यात्री को रोका जो चेन्नई मेल से कोलकाता से श्रीकाकुलम नौ मार्च को आया था। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य को भी गिरफ्तार किया गया जो यात्री से सोना लेने आया था और स्टेशन पर ही मौजूद था।

डीआरआई ने बताया कि आरोपी के पास से सोने की आठ ईंटे मिलीं जिनका कुल वजन 7.396 किलोग्राम है और इनकी कीमत करीब 4.21 करोड़ रुपये आंकी गई है।

विज्ञप्ति के मुताबिक सोने की तस्करी बांग्लादेश से की गई और कोलकाता में उसकी सोने की ईंट बनाई गयीं।

भाषा धीरज वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments