scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशआंध्र प्रदेश: बन्नी उत्सव में हादसा, दो लोगों की मौत, 40 घायल

आंध्र प्रदेश: बन्नी उत्सव में हादसा, दो लोगों की मौत, 40 घायल

Text Size:

कुरनूल, 25 अक्टूबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में कुरनूल जिले के देवरगट्टू गांव में बन्नी उत्सव के दौरान हुए एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 40 अन्य घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि आयोजित उत्सव के दौरान दो लोगों की तब मौत हो गई जब फेंकी गई जलती मशाल से बचने की कोशिश में वे पेड़ से नीचे गिर गये।

कुरनूल के पुलिस अधीक्षक जी कृष्णकांत ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘दो व्यक्तियों की उस समय मृत्यु हो गई जब किसी ने अनजाने में एक जलती हुई मशाल पेड़ की ओर फेंक दी और वे उससे बचने की कोशिश में गिर गए।’’

उन्होंने कहा कि उत्सव का बेहतर नजारा देखने के लिए कई लोग पेड़ों पर चढ़ गए थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्सव में पारंपरिक रूप से की जाने वाली लाठी-डंडों की लड़ाई में 40 से अधिक लोग घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि इस बीच कर्नाटक निवासी एक अन्य व्यक्ति की प्राकृतिक कारणों से मौत हो गई।

यह उत्सव आमतौर पर हर साल आधी रात को मनाया जाता है।

भाषा नेत्रपाल देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments