scorecardresearch
Tuesday, 5 August, 2025
होमदेशअमित शाह ने अखबार ‘‘मुंबई समाचार’’ की 200 साल की यात्रा पर वृत्तचित्र जारी किया

अमित शाह ने अखबार ‘‘मुंबई समाचार’’ की 200 साल की यात्रा पर वृत्तचित्र जारी किया

Text Size:

मुंबई, आठ सितंबर (भाषा) केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को वृत्तचित्र ‘‘मुंबई समाचार-200 नॉट आउट’’ जारी किया, जो एशिया के सबसे पुराने अखबार की उल्लेखनीय 200 साल की यात्रा को बयां करता है।

प्रकाशन के अपने 203वें वर्ष में प्रवेश करने के साथ ‘‘मुंबई समाचार’’ मुंबई की पहचान का एक अभिन्न अंग बन गया है। ‘‘मुंबई समाचार-200 नॉट आउट’’ स्वतंत्रता आंदोलन में अखबार की महत्वपूर्ण भूमिका, निष्पक्ष रिपोर्टिंग के प्रति इसकी अटूट प्रतिबद्धता और इसकी सफलता के पीछे के तथ्यों पर प्रकाश डालता है।

केंद्रीय मंत्री शाह ने ‘‘मुंबई समाचार’’ के 200 साल के सफर की सराहना करते हुए कहा कि कामा परिवार ने भरोसे की पत्रकारिता की मिशाल पेश की।

शाह ने कहा, ‘‘लोग कहते हैं कि ‘मुंबई समाचार’ में जो भी छपता है वह सच होता है, इस स्तर का विश्वास हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।’’

इस वृत्तचित्र को 40 देशों में एक साथ जारी किया गया, जो न केवल ‘मुंबई समाचार’ बल्कि पूरे समाचार पत्र उद्योग के लिए एक ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य प्रस्तुत करता है। इस कार्यक्रम में मुंबई समाचार के प्रबंध निदेशक होर्मुसजी एन कामा भी मौजूद थे।

‘‘मुंबई समाचार-200 नॉट आउट’’ के ट्रेलर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जून 2022 में अखबार के द्विशताब्दी समारोह में जारी किया था।

भाषा आशीष सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments