scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअमेठी : मोबाइल पर बात कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

अमेठी : मोबाइल पर बात कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Text Size:

अमेठी (उप्र), 29 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में वरना टीकर रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार को मोबाइल फोन पर बात करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि गौरीगंज थाना अंतर्गत मदन का पुरवा पछेहरी गांव का निवासी अफसार अली (28) वरना टीकर रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे लाइन के किनारे फोन पर बात करते हुए जा रहा था, तभी वह लखनऊ प्रयागराज स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

गौरीगंज के थाना प्रभारी (एसएचओ) अखंड देव मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं राजेंद्र मनीषा सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments