scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमदेशअमेरिकी दम्पति ने धनबाद की एक अनाथ बच्ची को गोद लिया

अमेरिकी दम्पति ने धनबाद की एक अनाथ बच्ची को गोद लिया

Text Size:

धनबाद, 20 अक्टूबर (भाषा) अमेरिका के एरिजोना में रहने वाले एक दम्पति ने झारखंड के धनबाद से 15 महीने की एक बच्ची को गोद लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पेशे से व्यापारी टॉड बैंक अपनी बहन और केंद्रीय दत्तक-ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (सीएआरए) के अधिकारियों के साथ धनबाद पहुंचे और गोद लेने की प्रक्रिया पूरी की।

अधिकारियों ने बताया कि बैंक की पत्नी एरिजोना विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं और गर्भवती होने के कारण वह भारत नहीं आ सकीं।

बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के जिला अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी ने शनिवार को बताया कि अमेरिकी दंपति ने सीएआरए के माध्यम से बालिका को गोद लिया ।

बच्ची को 2023 में गोविंदपुर-धनबाद हाईवे के किनारे झाड़ियों में लावारिस हालत में पाया गया था। उसे एक राहगीर ने गंभीर हालत में असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया था।

भाषा योगेश संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments