scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशबम की धमकी के बाद अंबाला जिला अदालत परिसर में तलाशी ली गई

बम की धमकी के बाद अंबाला जिला अदालत परिसर में तलाशी ली गई

Text Size:

अंबाला (हरियाणा), छह फरवरी (भाषा) अंबाला जिला अदालत के अधिकारी को बम धमकी का ई-मेल मिलने के बाद शुक्रवार को अदालत परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

अंबाला सिटी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्ते मौके पर पहुंचे तथा अदालत परिसर में गहन तलाशी ली गई।

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ।

कुमार ने बताया कि अदालत में आने वाले लोगों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई और आईडी कार्ड देखने के बाद ही प्रवेश दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को यहां तीन स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिसके बाद स्कूल अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और गहन तलाशी ली गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

भाषा

शफीक दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments