शिमला, एक मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल को औपचारिक स्कूली शिक्षा के साथ एकीकृत करने और सीखने की नींव को मजबूत करने के उद्देश्य से सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को ‘आंगनवाड़ी सह-विद्यालय’ घोषित कर दिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्कूलों के साथ आंगनवाड़ी केंद्रों को सह-स्थापित करने के लिए जारी किए गए दिशानिर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू करने के वास्ते सचिव (शिक्षा) की अध्यक्षता में एक राज्यस्तरीय संयुक्त समिति का गठन किया गया है।
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार ने प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और बच्चों के विकास की नींव को मजबूत करने के लिए दृढ़ कदम उठाए हैं।’
भाषा शुभम सुरेश
सुरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
