scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशआलिया भट ने गर्भावस्था के चलते काम पर प्रभाव पड़ने की खबरों को खारिज किया

आलिया भट ने गर्भावस्था के चलते काम पर प्रभाव पड़ने की खबरों को खारिज किया

Text Size:

मुंबई, 28 जून (भाषा) अभिनेत्री आलिया भट्ट ने मंगलवार को उन खबरों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया है कि वह अपने काम को पूरा करने के बाद गर्भावस्था के कारण आराम करेंगी।

भट ने खबरों पर कहा, ”मैं महिला हूं, कोई वस्तु नहीं।”

भट ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट साझा करते हुए इन खबरों की आलोचना की कि उनके पति व अभिनेता रणबीर कपूर उन्हें लेने ब्रिटेन जाएंगे, जहां वह हॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म ”हार्ट ऑफ स्टोन” की शूटिंग कर रही हैं।

अभिनेत्री ने लिखा, ”किसी को भी किसी को लाने की जरूरत नहीं है। मैं महिला हूं, कोई वस्तु नहीं। मुझे आराम करने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है।”

आलिया ने एक न्यूजपोर्टल के इंस्टाग्राम पेज का स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया, जिसमें बताया गया है कि उन्होंने अपनी गर्भावस्था की योजना इस तरह से बनाई है कि इससे उनके काम पर असर न पड़े।

आलिया (29) ने लिखा, ”यह 2022 है। क्या हम इस पुरातन सोच से बाहर निकल सकते हैं!”

आलिया ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर घोषणा की थी कि वह मां बनने वाली हैं। आलिया और रणबीर ने इस साल अप्रैल में शादी की थी।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments