scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअकासा एयर की फुकेट-बेंगलुरु उड़ान आकाशीय बिजली से प्रभावित हुई, विमान चेन्नई में सुरक्षित उतरा

अकासा एयर की फुकेट-बेंगलुरु उड़ान आकाशीय बिजली से प्रभावित हुई, विमान चेन्नई में सुरक्षित उतरा

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) खराब मौसम के बीच बुधवार को फुकेट से बेंगलुरु आ रही अकासा एयर की एक उड़ान आकाशीय बिजली के कारण प्रभावित हुई और बाद में विमान को चेन्नई में सुरक्षित उतार लिया गया।

यह उड़ान ‘बोइंग 737 मैक्स’ विमान द्वारा संचालित की गई थी।

एयरलाइन ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि 18 मार्च को फुकेट से बेंगलुरु के लिए संचालित उड़ान ‘क्यूपी 624’ को खराब मौसम की स्थिति के कारण चेन्नई की ओर मोड़ दिया गया।

विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में जानकारी साझा नहीं की गई है।

अकासा एयर ने कहा कि उसके पायलटों और चालक दल ने स्थापित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार स्थिति को संभाला।

भाषा शफीक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments