scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशपश्चिमी एशिया में स्थिति के मद्देनजर विमानन कंपनियां परिचालन संबंधी व्यवस्थाएं कर रही हैं : मंत्रालय

पश्चिमी एशिया में स्थिति के मद्देनजर विमानन कंपनियां परिचालन संबंधी व्यवस्थाएं कर रही हैं : मंत्रालय

Text Size:

मुंबई, 10 मार्च (भाषा) नागर विमानन मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम एशिया में बदलते घटनाक्रम और भारत व इस क्षेत्र के बीच हवाई यात्रा पर उसके संभावित प्रभाव पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और त्वरित व समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित हितधारकों के साथ सीधा संपर्क बनाए हुए हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि आंकड़ों से पता चलता है कि भारतीय विमानन कंपनियों ने नौ मार्च को पश्चिम एशिया से 45 उड़ानों का परिचालन कर 7,047 यात्रियों को वहां से बाहर निकाला।

इस बीच एअर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस’ ने मंगलवार को बताया कि वे मिलकर 11 मार्च को पश्चिम एशिया जाने और लौटने वाली कुल 58 निर्धारित व गैर-निर्धारित उड़ानों का परिचालन करेंगी।

भाषा प्रशांत जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments