scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशराजौरी में विमान के आकार का गुब्बारा मिला, उर्दू में लिखा है ‘पीआईए’

राजौरी में विमान के आकार का गुब्बारा मिला, उर्दू में लिखा है ‘पीआईए’

Text Size:

जम्मू, तीन मार्च (भाषा) जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में पुलिस ने मंगलवार को ‘पीआईए’ लिखा हुआ विमान के आकार का एक गुब्बारा बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि धर्मसाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरहोती गांव में उर्दू में ‘पीआईए’ लिखा हुआ लाल और सफेद रंग का विमान के आकार का गुब्बारा मिला है।

गुब्बारे के दिखने के बाद स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को सूचित किया।

अधिकारियों ने बताया कि टेरीथ पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर उसे जब्त कर लिया।

इससे पहले, 23 फरवरी को जम्मू के पास अखनूर सेक्टर के गुनारा गांव से दो गुब्बारे बरामद किए गए थे, जिनमें पाकिस्तानी 5,000 रुपये का एक नोट और एक अमेरिकी डॉलर चिपका हुआ था।

भाषा

नोमान मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments