scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशबेंगलुरु से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी आने पर जेद्दा की ओर मोड़ा गया

बेंगलुरु से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी आने पर जेद्दा की ओर मोड़ा गया

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) बेंगलुरु से लंदन के हीथ्रो जा रहे एअर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान को सोमवार को छह घंटे से अधिक समय तक हवा में रहने के बाद तकनीकी खराबी के कारण जेद्दा की ओर मोड़ दिया गया।

एक बयान में एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि एहतियात के तौर पर विमान का मार्ग बदल दिया गया है और वर्तमान में स्थापित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार व्यापक तकनीकी निरीक्षण किया जा रहा है।

प्रवक्ता ने बताया, ’23 मार्च को एअर इंडिया का विमान एआई133 बेंगलुरु (बीएलआर) से लंदन हीथ्रो (एलएचआर) जा रहा था लेकिन तकनीकी खराबी की आशंका के चलते एहतियात के तौर पर इसे जेद्दा की ओर मोड़ दिया गया। विमान भारतीय समयानुसार शाम सात बजकर 58 मिनट पर जेद्दा हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री व चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।’

भाषा शुभम रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments