scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअन्नाद्रमुक ने पार्टी महासचिव चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया

अन्नाद्रमुक ने पार्टी महासचिव चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया

Text Size:

(फाइल फोटो के साथ)

(आखिरी पैरा में सुधार के साथ)

चेन्नई, 18 मार्च (भाषा) तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के नेतृत्व वाली अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने पार्टी के महासचिव पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

अन्नाद्रमुक ने यह कदम उच्चतम न्यायालय द्वारा पलानीस्वामी को पार्टी का अंतरिम सचिव बने रहने की अनुमति देने के लगभग एक महीने बाद उठाया है।

शीर्ष अदालत के उक्त फैसले को पलानीस्वामी के लिए अन्नाद्रमुक में शीर्ष पद हासिल करने के वास्ते एक तरह से मार्ग प्रशस्त करने के तौर पर देखा गया था जब उनके और ओ पन्नीरसेल्वम के बीच पार्टी नेतृत्व को लेकर खींचतान चल रही थी।

अन्नाद्रमुक की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, पार्टी महासचिव पद के लिए चुनाव 26 मार्च को होगा।

भाषा पारुल अमित

अमित

अमित पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments