scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशदिल्ली के निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस व दिव्यांग बच्चों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू

दिल्ली के निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस व दिव्यांग बच्चों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) दिल्ली के निजी स्कूलों में प्रवेश-स्तर की कक्षाओं में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/वंचित समूह (ईडब्ल्यूएस/डीजी) और दिव्यांग बच्चों के दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 फरवरी है, जबकि पहला कंप्यूटरीकृत ‘ड्रॉ’ तीन मार्च को निकाला जाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक, आवेदकों के लिए दिल्ली शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ‘ईडब्ल्यूएस/डीजी एडमिशन’ लिंक उपलब्ध है।

निदेशालय के अनुसार, आवेदकों के लिए यह जरूरी है कि वह अपनी आधार संख्या डालें, ताकि आवेदनों के दोहराव से बचा जा सके।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा मान्यता प्राप्त प्राथमिक स्तर तक के निजी स्कूलों को भी ईडब्ल्यूएस/डीजी श्रेणी में दाखिले के लिए कंप्यूटरीकृत ऑनलाइन दाखिला व्यवस्था में शामिल किया गया है।

निदेशालय के परिपत्र में कहा गया है कि एक व्यक्ति सिर्फ एक ही आवेदन दायर करे और अगर व्यक्ति ने एक से अधिक आवेदन दायर किए तो दाखिले के लिए ‘ड्रॉ’ में कामयाबी हासिल होने के बावजूद आवेदक की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

उसमें कहा गया है कि आवेदन के संबंध में पूछताछ और शिकायतों के समाधान के लिए एक निगरानी प्रकोष्ठ भी गठित किया गया है।

निदेशालय के मुताबिक, सभी निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीट आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग एवं वंचित वर्ग के साथ-साथ दिव्यांग बच्चों के लिए आरक्षित होती हैं।

भाषा नोमान दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments