scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअभिनेत्री पूजा बेदी और योग गुरु गुरमुख कौर खालसा ने ‘एजिंग ब्लिसली’ सम्मेलन में भाग लिया

अभिनेत्री पूजा बेदी और योग गुरु गुरमुख कौर खालसा ने ‘एजिंग ब्लिसली’ सम्मेलन में भाग लिया

Text Size:

नयी दिल्ली, चार मार्च (भाषा) दिल्ली में शनिवार से शुरू हुए वैश्विक कल्याण सम्मेलन ‘एजिंग ब्लिसफुली’ में जाने-माने योग गुरु गुरमुख कौर खालसा, अभिनेत्री पूजा बेदी, फैशन डिजाइनर सुनीत वर्मा और तिब्बती लेखक नामग्याल तकल्हा सहित कई हस्तियों ने भाग लिया।

दिल्ली के राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय और हस्तकला अकादमी में शनिवार को शुरू हुए दो दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य लोगों को बढ़ती उम्र को स्वीकारने और आनंददायी जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना है।

‘द पॉजिटिविटी प्रोजेक्ट फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित और बिहार सरकार के कला और संस्कृति मंत्रालय द्वारा समर्थित सम्मेलन में शिक्षकों, आध्यात्मिक गुरुओं, कल्याण विशेषज्ञों द्वारा चर्चाएं और कार्यशालाएं शामिल होंगी। चर्चाओं में जोर दिया जाएगा कि “बढ़ती उम्र और अधिक आनंददायी और सुंदर हो सकती है”।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments