scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशअभिनेत्री केतकी चिताले की जमानत याचिका खारिज

अभिनेत्री केतकी चिताले की जमानत याचिका खारिज

Text Size:

ठाणे (महाराष्ट्र), 26 मई (भाषा) जिले की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सुप्रीमो शरद पवार के संबंध में एक आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में जेल में बंद मराठी फिल्म/टीवी अभिनेत्री केतकी चिताले की जमानत याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी।

कलावा थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 500 (मानहानि), 501 (आपत्तिजनक सामग्री का प्रकाशन या लेखन) और 153ए (धर्म, जाति आदि के आधार पर दो समूहों के बीच दुश्मनी फैलाना) में मामला दर्ज होने के बाद चिताले को 15 मई को गिरफ्तार किया गया था।

चिताले की पुलिस हिरासत अवधि 18 मई को समाप्त होने के बाद अदालत ने उन्हें एक जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जमानत याचिका खारिज करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, बी. एच. परमार ने कहा कि कथित अपराध गंभीर श्रेणी का है इसलिए कोई राहत नहीं दी जाएगी।

भाषा अर्पणा नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments