scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअभिनेता चिरंजीवी को तेलंगाना सरकार के ‘एनटीआर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया

अभिनेता चिरंजीवी को तेलंगाना सरकार के ‘एनटीआर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया

Text Size:

हैदराबाद, 19 मार्च (भाषा) हैदराबाद में बृहस्पतिवार को अभिनेता चिरंजीवी को मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना सरकार के ‘एनटीआर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ से सम्मानित किया।

एक भव्य समारोह में राज्य सरकार के ‘तेलंगाना गदर फिल्म पुरस्कार 2025’ (टीजीएफए) प्रदान किए गए, जिसमें अभिनेता कमल हासन को भारतीय फिल्म व्यक्तित्व के लिए पैडी जयराज फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

चिरंजीवी और कमल हासन को दिए गए पुरस्कार राज्य सरकार द्वारा घोषित विशेष पुरस्कारों का हिस्सा थे। अभिनेत्री जयासुधा को अक्किनेनी नागेश्वर राव फिल्म पुरस्कार (महिला) से सम्मानित किया गया।

व्यक्तिगत पुरस्कारों में अक्किनेनी नागा चैतन्य और रश्मिका मंदाना को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर चिरंजीवी ने हैदराबाद को अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के केंद्र के रूप में विकसित करने के प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की सराहना की और आंध्र प्रदेश सरकार से फिल्म पुरस्कार देने की परंपरा को पुनर्जीवित करने का आग्रह किया।

भाषा प्रचेता सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments