scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशआंध्र प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल

आंध्र प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल

Text Size:

कड़पा, 11 अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश में एक नाबालिग लड़की की गला काटकर हत्या करने का आरोपी शनिवार को पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, कॉलेज छात्र वेंकटेश्वरलू (19) ने शुक्रवार को लड़की के अग्रहारम स्थित घर में उस पर उस समय हमला किया जब वह अकेली थी।

मैदुकुरु के उपमंडल पुलिस अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आरोपी को पकड़ने के अभियान के दौरान वेंकटेश्वरलू ने पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उस पर गोली चलाई।

प्रसाद ने कहा, “ आरोपी ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की और इसी दौरान तीन गोलियां चलाई गईं, जिसमें से एक गोली उसके पैर में जा लगी और वह घायल हो गया।”

उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब 11 बज कर 30 मिनट पर मैदुकुरु-बडवेल मार्ग के किनारे स्थित रानीबाग वन क्षेत्र में हुई।

पुलिस के मुताबिक, इस मुठभेड़ में दो पुलिस कांस्टेबल के हाथों में भी चोटें आईं।

आरोपी का फिलहाल कड़पा स्थित एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिसकर्मियों पर हमले के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या से संबंधित प्रासंगिक धाराएं भी लगाई हैं।

भाषा

प्रचेता सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments