scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशकिशोरी के साथ बलात्कार करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया

किशोरी के साथ बलात्कार करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया

Text Size:

नोएडा (उप्र), छह अप्रैल (भाषा) नोएडा के ईकोटेक -3 थानाक्षेत्र में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने एवं उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि इस थानक्षेत्र की 17 वर्षीय एक किशोरी को वाहिद सैफी 30 जुलाई2021 को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था। कुमार के अनुसार वाहिद सैफी किशोरी को गुजरात लेकर गया था और वहां पर उसने उसके साथ जबरन बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर पुलिस ने आज आरोपी वाहिद सैफी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इसके चंगुल से अगवा किशोरी को मुक्त भी कराया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने किशोरी के साथ काफी दिनों तक बलात्कार किया है। डॉक्टरी परीक्षण में इस बात की पुष्टि हुई कि आरोपी ने किशोरी के साथ बलात्कार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

भाषा सं राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments