जयपुर, 14 मार्च (भाषा) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को यहां राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर के बाहर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के काफिले को रोक कर प्रदर्शन किया और काले झंडे दिखाये। पुलिस ने इस संबंध छह कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
मुख्यमंत्री राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में विधि महाविद्यालय के छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वापस लौट रहे थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय मुख्यद्वार पर जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचा कुछ छात्रों ने काफिले के आगे आकर उसे रोकने का प्रयास किया और जेब से काले झंडे निकाल कर लहराये ।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत छात्रों को हटाया और काफिले को सुरक्षित निकाला।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में छह छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
भाषा कुंज
राजकुमार
राजकुमार
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
