scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशआप के गोवा संयोजक ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया

आप के गोवा संयोजक ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया

Text Size:

पणजी, 31 मार्च (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के गोवा संयोजक राहुल म्हाब्रे ने बृहस्पतिवार को आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर और पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाने के कुछ दिनों बाद व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया।

म्हाब्रे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि वह व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह पार्टी का सदस्य बने रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि आप राज्य में हालिया विधानसभा चुनाव में 40 में सिर्फ दो सीट ही जीत सकी।

भाषा सुभाष आशीष

आशीष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments