scorecardresearch
Tuesday, 17 February, 2026
होमदेशनाबालिग लड़की पर गोली चलाने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

नाबालिग लड़की पर गोली चलाने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

Text Size:

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) उत्तरपूर्वी दिल्ली के नंद नगरी में एक नाबालिग लड़की पर कथित तौर पर गोली चलाने के आरोप में मंगलवार को 20 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। यह घटना सोमवार शाम को हुई।

पुलिस के अनुसार, कासिम 16 वर्षीय लड़की के घर पहुंचा और दोनों के बीच बहस हो गई जिसके बाद उसने लड़की पर गोली चला दी।

पुलिस ने बताया कि कासिम और पीड़िता दोस्त और पड़ोसी थे।

उसने बताया कि घटना के संबंध में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। छह से सात दल गठित किए गए और आरोपी को पकड़ लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

लड़की को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments