scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमदेशमाता-पिता से कहासुनी होने पर एक युवती ने की खुदकुशी

माता-पिता से कहासुनी होने पर एक युवती ने की खुदकुशी

Text Size:

इटावा (उप्र), तीन फरवरी (भाषा) इटावा जिले के बकेवर क्षेत्र में मंगलवार को कथित तौर पर माता-पिता से हुई कहासुनी से क्षुब्ध एक युवती ने कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने यहां बताया कि बेकवर थानाक्षेत्र के निवाड़ी कलां गांव में राधा नामक 19 वर्षीय युवती ने कुएं मे कूदकर आत्महत्या कर ली।

सूत्रों के अनुसार उसके भाई द्वारा शोर मचाये जाने पर परिजन तथा गांव के अन्य लोग कुएं पर पहुंचे और लड़की को बाहर निकलवाया, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि राधा के पिता हरि शंकर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा परिवार के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि राधा की सोमवार रात अपने माता—पिता से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।

आशंका है कि इसी वजह से उसने आत्महत्या की है।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

भाषा सं. सलीम राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments