scorecardresearch
मंगलवार, 10 जून, 2025
होमदेशदेश में वर्ष 2023 में कुल 95.2 लाख पर्यटक आए: केंद्र

देश में वर्ष 2023 में कुल 95.2 लाख पर्यटक आए: केंद्र

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 नवंबर (भाषा) केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद को सूचित किया कि वर्ष 2022-23 के लिए देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में पर्यटन क्षेत्र का योगदान पांच प्रतिशत रहा और 2023 में भारत आए कुल विदेशी पर्यटकों की संख्या 95.2 लाख थी।

लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि इनमें अवकाश और मनोरंजन के मकसद से यात्रा करने वाले पर्यटकों की संख्या 46.2 प्रतिशत थी, जबकि भारतीय प्रवासियों की हिस्सेदारी 26.9 प्रतिशत थी।

मंत्री ने कहा कि वर्ष 2018-19 में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में पर्यटन क्षेत्र का योगदान 5.01 प्रतिशत था, जबकि 2022-23 में यह आंकड़ा पांच प्रतिशत रहा।

भाषा संतोष नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments