scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशजनजातीय समूह की अलग राज्य की मांग के बीच गृह मंत्रालय की तीन सदस्यीय टीम नगालैंड पहुंची

जनजातीय समूह की अलग राज्य की मांग के बीच गृह मंत्रालय की तीन सदस्यीय टीम नगालैंड पहुंची

Text Size:

दीमापुर, 16 दिसंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्रालय की तीन सदस्यीय समिति ने शुक्रवार को नगालैंड पहुंचकर ईस्टर्न नगालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (ईएनपीओ) के सदस्यों के साथ बैठक की, जो लंबे समय से उन सात जनजातियों के लिए अलग राज्य की मांग कर रहा है, जिनका वह प्रतिनिधित्व करता है।

“अलग राज्य की मांग का अध्ययन” करने के लिए नगालैंड की तीन दिवसीय यात्रा पर आई समिति का नेतृत्व गृह मंत्रालय के पूर्वोत्तर मामलों के सलाहकार ए.के. मिश्रा कर रहे हैं। खुफिया ब्यूरो के संयुक्त निदेशक डॉ. मनदीप सिंह और गृह मंत्रालय की पूर्वोत्तर डिविजन के निदेशक ए.के. धयानी समिति के दो अन्य सदस्य हैं।

गृह मंत्रालय की टीम एक विशेष हेलीकॉप्टर में त्युएनसांग पहुंची और ईएनपीओ के वरिष्ठ सदस्य व पूर्व लोकसभा सांसद के. असुंगबा संगतम के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के साथ बंद कमरे में बैठक की।

बैठक का विवरण के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments