scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशमां के निधन के कुछ घंटे बाद ठाणे की एक महिला ने आत्महत्या की

मां के निधन के कुछ घंटे बाद ठाणे की एक महिला ने आत्महत्या की

Text Size:

ठाणे, 13 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 51 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर अपनी मां के निधन के कुछ घंटों बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी के अनुसार, वर्षा मोरे ने बुधवार को शहर के किसान नगर इलाके में चौथी मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट से कथित तौर पर छलांग लगा दी।

अधिकारियों ने बताया कि मोरे की 81 वर्षीय मां का उसी रात बीमारी के कारण निधन हो गया था।

श्रीनगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, “वृद्ध महिला के निधन के बाद परिवार के सदस्य स्थिति संभालने में व्यस्त थे। इसी दौरान वर्षा दूसरे कमरे में अकेली थी। उन्होंने कथित तौर पर घर की खिड़की से छलांग लगा दी।”

अधिकारी ने बताया कि वर्षा को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सिविल अस्पताल भेज दिया गया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर पुलिस थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी तरह की साजिश या आपराधिक संलिप्तता की आशंका नहीं है।

भाषा

राखी पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments