आगरा, एक जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में इनर रिंग रोड के पास नाले में एक अधजला शव मिला है। यह जानकारी पुलिस ने दी।
थाना ताजगंज निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शव के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
उन्होंने कहा कि पुलिस का मानना है कि किसी युवक की हत्या की गयी है और उसकी पहचान छिपाने के लिए शव को जलाया गया है। उन्होंने कहा कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला जा रहा है।
उन्होंने बताया कि शव के बारे में आसपास के लोगों से जानकारी ली गई लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि इनर रिंग रोड के पास सडक़ किनारे नाले में रविवार सुबह वहां से गुजर रहे राहगीरों को एक अधजला शव दिखा और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
भाषा सं अमित
अमित
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
