कांकेर (छत्तीसगढ़), 13 अप्रैल (भाषा) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यह घटना 31 मार्च को सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को सशस्त्र माओवादी मुक्त घोषित किए जाने के 12 दिन बाद हुई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ आज सुबह छोटे बेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक वनक्षेत्र में तब हुई जब सुरक्षाबल नक्सल रोधी अभियान पर था।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक महिला नक्सली का शव और एक हथियार बरामद किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि महिला नक्सली की पहचान रूपी के रूप में हुई है, वह माओवादियों की परतापुर क्षेत्र समिति की सदस्य थी।
अधिकारी ने बताया कि इलाके में अब भी अभियान जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
भाषा सं संजीव शोभना
शोभना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
