scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशउत्तर प्रदेश में 84 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

उत्तर प्रदेश में 84 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Text Size:

लखनऊ, 30 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 84 अधिकारियों के तबादले किए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बयान में कहा कि संजीव गुप्ता को अपर पुलिस महानिदेशक/ सचिव (गृह) बनाया गया है। इससे पहले वह महानिरीक्षक (आईजी)/सचिव (गृह) का पद संभाल रहे थे।

इसी तरह, उप महानिरीक्षक (डीआईजी), अलीगढ़ रेंज शलभ माथुर को प्रोन्नति देकर आईजी, अलीगढ़ रेंज बनाया गया है। वहीं, धर्मेंद्र सिंह को आईजी आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर), चुनार मिर्जापुर बनाया गया है। पहले वह, डीआईजी, आरटीसी थे।

इसी प्रकार, डीआईजी कानून व्यवस्था का पद संभाल रहे एलआर कुमार को आईजी, कानून व्यवस्था बनाया गया है।

भाषा राजेंद्र जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments