गंगटोक, 26 जनवरी (भाषा) सिक्किम में बृहस्पतिवार को देश का 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
कामजोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया जहां सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राज्य पुलिस कर्मियों से सलामी गारद लिया।
इस अवसर पर सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, उनके मंत्री और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
इससे पहले, राज्यपाल ने अपने संदेश में सिक्किम के लोगों से कहा कि हिमालयी राज्य विकास के विभिन्न मानकों पर अच्छी तरह से प्रगति कर रहा है, जिसके लिए इसे पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, पर्यावरण के क्षेत्र में कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा कि मेरी सरकार ने राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य और भारत सरकार के नीति निर्देशों का लगातार पालन करते हुए ये सभी उपलब्धियां हासिल की हैं।
भाषा रवि कांत पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
