scorecardresearch
रविवार, 8 जून, 2025
होमदेशइसरो प्रमुख सोमनाथ समेत 68 व्यक्ति कर्नाटक सरकार के राज्योत्सव पुरस्कार के लिए चयनित

इसरो प्रमुख सोमनाथ समेत 68 व्यक्ति कर्नाटक सरकार के राज्योत्सव पुरस्कार के लिए चयनित

Text Size:

(फाइल फोटो के साथ)

बेंगलुरु, 31 अक्टूबर (भाषा) कर्नाटक सरकार का राज्योत्सव पुरस्कार इस साल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ सहित 68 व्यक्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाएगा।

इस पुरस्कार को राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार माना जाता है। यह पुरस्कार एक नवंबर को राज्य के 68वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।

संस्कृति मंत्री शिवराज तंगदागी ने मंगलवार को पुरस्कार विजेताओं की घोषणा करते हुए कहा कि 68 राज्योत्सव पुरस्कारों के अलावा, मैसूरु राज्य का नाम बदलकर कर्नाटक करने की स्वर्ण जयंती के मद्देनजर ‘कर्नाटक संभ्रम’ उत्सव के अवसर पर संगठनों को 10 पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया है।

पुरस्कार विजेताओं का चयन करते समय हर जिले को प्रतिनिधित्व दिए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पुरस्कार पाने वालों में 13 महिलाएं, 54 पुरुष और एक ट्रांसजेंडर शामिल हैं। इसके अलावा, लगभग 100 वर्ष की आयु के दो लोग भी सूची का हिस्सा हैं।’’

पुरस्कार विजेताओं को पांच लाख रुपये नकद और 25 ग्राम का स्वर्ण पदक मिलेगा।

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments