scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशराजस्थान में 65 आईएएस के तबादले, जितेंद्र सोनी बने मुख्यमंत्री के सचिव

राजस्थान में 65 आईएएस के तबादले, जितेंद्र सोनी बने मुख्यमंत्री के सचिव

Text Size:

जयपुर, एक अप्रैल (भाषा) राजस्थान सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 65 अधिकारियों के तबादले किए हैं जिनमें 25 जिलाधिकारी भी शामिल हैं।

जयपुर के जिलाधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी का तबादला मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री के सचिव के पद पर किया गया है। वह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव भी होंगे।

कार्मिक विभाग द्वारा मंगलवार देर रात जारी आदेश के तहत, वित्त (बजट) विभाग के शासन सचिव राजन विशाल को जल जीवन मिशन के मिशन निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव संदेश नायक को जयपुर का जिलाधिकारी बनाया गया।

बाड़मेर की जिलाधिकारी टीना डाबी का तबादला टोंक में जिलाधिकारी के पद पर किया गया।

जिन जिलों में जिलाधिकारी बदले गए हैं उनमें जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, बाड़मेर, प्रतापगढ़, सीकर, फलोदी, बारां, बीकानेर, गंगानगर, चित्तौड़गढ़, पाली, सिरोही, बूंदी, डीडवाना-कुचामन, नागौर, करौली, दौसा, खैरथल-तिजारा, डूंगरपुर, सलूंबर, डीग, कोटपूतली-बहरोड़ शामिल है।

भाषा पृथ्वी

सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments