scorecardresearch
शुक्रवार, 6 जून, 2025
होमदेशअमेरिका से 2016 से अब तक 578 सांस्कृतिक कलाकृतियां भारत वापस लाई गयीं: सरकार

अमेरिका से 2016 से अब तक 578 सांस्कृतिक कलाकृतियां भारत वापस लाई गयीं: सरकार

Text Size:

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) भारत को 2016 से अब तक अमेरिका से कुल 578 सांस्कृतिक वस्तुएं वापस मिली हैं, जो किसी भी देश से भारत को लौटाई गई सबसे ज्यादा संख्या है। सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने एक बयान में देश के संस्कृति और पर्यटन क्षेत्रों में किए गए कुछ प्रमुख कार्यों और उपलब्धियों का विवरण दिया।

बयान में कहा गया है, ‘राष्ट्र की खोई हुई विरासत को वापस लाना सरकार की प्राथमिकता रही है। 2013 से पहले विदेशों से भारत को केवल 13 चोरी हुई पुरातन वस्तुएं वापस मिली थीं, लेकिन 2014 के बाद से अब तक, 642 चोरी हुई वस्तुओं का पता लगाया गया है और वे वापस लाये जाने की प्रक्रिया में हैं।’

भाषा योगेश सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments