scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशमध्यप्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 28 नए मामले

मध्यप्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 28 नए मामले

Text Size:

भोपाल, 15 मार्च (भाषा) मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 28 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,40,771 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में किसी व्यक्ति की मौत इस बीमारी से नहीं हुई है। राज्य में अब तक कुल 10,733 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच और भोपाल में सात नए मामले सामने आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 482 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 82 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ही राज्य में इस बीमारी को अब तक 10,29,556 लोग मात दे चुके हैं।

भाषा रावत रावत राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments