scorecardresearch
Saturday, 22 February, 2025
होमदेशभारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश के 27 नागरिक मुंबई में गिरफ्तार

भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश के 27 नागरिक मुंबई में गिरफ्तार

Text Size:

मुंबई, 21 फरवरी (भाषा) भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश के 27 नागरिकों को यहां गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोग अवैध रूप से भारत में घुसे थे और उनके पास कोई भी वैध दस्तावेज नहीं है।

उन्होंने बताया कि सभी के खिलाफ विदेशी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने एक अभियान चलाकर पिछले कुछ हफ्तों में 353 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है और यह अभियान अभी जारी रहेगा।

भाषा प्रीति देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments