scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशकुवैत से 20 पार्थिव शरीर केरल लाए जाएंगे

कुवैत से 20 पार्थिव शरीर केरल लाए जाएंगे

Text Size:

कोच्चि, 31 मार्च (भाषा) कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में मारे गए 20 लोगों के पार्थिव शरीर सेवा व्यवधानों के कारण हुई देरी के बाद मंगलवार को एक ही उड़ान से यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाए जाएंगे। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि शवों को कुवैत एयरवेज की एक विशेष उड़ान से कुवैत से कोलंबो होते हुए कोच्चि लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस उड़ान में कोई यात्री सवार नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि शवों को लाए जाने के तुरंत बाद उनके संबंधित गृहनगरों में भेजने की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने बताया कि मृतक केरल के विभिन्न हिस्सों से हैं जिनमें कोझिकोड, अलाप्पुझा और कोट्टायम शामिल हैं, जबकि कुछ पार्थिव शरीरों को तमिलनाडु के विभिन्न स्थानों पर ले जाया जाएगा।

हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण कुवैत में पूर्व में हुई सेवा व्यवधानों की वजह से पार्थिव शरीरों को स्वदेश लाए जाने में देरी हुई।

भाषा आशीष अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments